परवेज अख्तर/सिवान : हाईकोर्ट के आदेश पर सीओ युगेश दास ने थाना क्षेत्र के कोइरीगांवा में बुधवार को सरकारी जमीन(आम रास्ता) को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस जमीन को रकटू राम ने झोपड़ी, नाद आदि रखकर काफी दिनों से अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। इससे इस आम रास्ते से आने-जाने में लोगों को काफी परेशानियां होती थीं। इसे लेकर गांव के रामजी यादव ने स्थानीय अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हल नहीं निकलने पर उन्होंने हाईकोर्ट में वाद दायर कर रखा था। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए सीओ ने आम रास्ता के सरकारी जमीन से अवैध कब्जे को हटवाया। एसआई शैलेंद्र कुमार राय, सीआई महावीर मांझी, हल्का कर्मचारी शशिभूषण प्रसाद, जिला से आए पुलिस बल, महिला पुलिस बल, थाना के पुलिस बल, अंचल गार्ड आदि की उपस्थिति में अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई की गई। सीओ ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश का पालन किया गया है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…