Categories: जिला

हरिहांस में दलालों ने दूसरे की जमीन पर जमाया कब्जा

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित हरिहांस गांव में दलालों द्वारा अवैध रूप से जमीन कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में जमीन के पुस्तैनी मालिक 76 वर्षीय हसन रजा ने स्थानीय थाना व अंचल कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि हरिहांस गांव में उनकी मां स्व. राबिया खातून के नाम की जमीन पर गांव के ही नामजद लोगों ने कब्जा जमा लिया है। इतना ही नहीं उनके द्वारा एक कट्ठा 12 धूर जमीन पर चहारदीवारी भी कर ली गई। हसन रजा ने बताया कि भू माफिया ने अनाधिकृत व्यक्तियों को वंशज बनाकर जमीन खरीद ली है। इसके साथ ही अंचल कार्यालय से जमीन का निबंधन तक करा लिया है। बताया कि अब अपने पुत्र के पास बंगाल में रहते हैं। जमीन पर कब्जा की सूचना मिलने पर जब मौके पर पहुंचे तो बाबू मुखिया व मनु पांडेय द्वारा धक्का-मुक्की की गई। साथ ही बुरा परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी गांव के मुखिया व सरपंच को भी दी गई, लेकिन उनके द्वारा बुलाई गई बैठक में कोई समाधान नहीं निकल पाया। इसके बाद पुलिस व अंचल पदाधिकारी से इसकी लिखित शिकायत की। हसन रजा ने प्रशासन से संबंधित जमीन पर कब्जा दिलाने व जमीन पर कब्जा करने वाले दलालों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026