भगवानपुर हाट

भगवानपुर थाना क्षेत्र के सकरी में निकलेगा महावीरी आखाड़ा

परवेज़ अख्तर/सिवान :-जिले का प्रसिद्ध भगवानपुर थाना क्षेत्र के सकरी का महावीरी आखाड़ा व मेले के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई हैं। इससे पहले पथराव की घटना को लेकर पुलिसिया कार्रवाई में निर्दोष लोगों को फंसाने के विरोध में लोगों ने पिछले साल अखाड़ा व मेले का आयोजन नहीं किया था। लेकिन, इस बार इसके लिए प्रशासन के निर्देशानुसार दो नए लोगों ने अखाड़ा व जुलूस निकालने के लिए थाने में लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है। इसमें शंकरपुर से तेरस मांझी व सकरी से पंकज कुमार सिंह ने लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है। इससे इस बार मेले की उम्मीद जगी है और लोग उत्साहित हैं। सकरी का महावीरी मेला जिले के प्रसिद्ध मेले में सुमार हो गया था। मेले में कई बार बवाल हुआ है। पथराव की घटनाओं में कई अधिकारी चोटिल हुए हैं। इन घटनाओं को लेकर हर बार पुलिस आयोजकों व अन्य समाजिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर करवाई करती रही है। प्रशासन की कार्रवाई से नाराज लोगों ने पिछले साल लाइसेंस नहीं लिया। फलस्वरुप मेले का आयोजन नहीं हो सका था। लेकिन, इस बार लाइसेंस के लिए आवेदन मिलने से एक बार फिर सकरी में महावीरी मेले व जुलूस निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026