बसंतपुर के सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुड़ा गांव के समीप एनएच 227 ए पर गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत हो गई। मृतक की पहचान शामपुर निवासी सुरेश सिंह के पुत्र आदित्य कुमार अपनी बहन मोना कुमारी के रूप में हुई है।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया तथा वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई एवं मृतक के स्वजनों को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार के शाम बसंतपुर थाना क्षेत्र के शामपुर निवासी सुरेश सिंह के पुत्र आदित्य कुमार अपनी बहन मोना कुमारी के साथ बाइक पर सवार होकर बसंतपुर से घर लौट रहे थे जब वे मुड़ा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो सिवान की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतका मोनी कुमारी की शादी इसी वर्ष मई में होने वाली थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था और शादी के पहले ही वह दुनिया को अलविदा कहकर चली गई तथा माता पिता के पास उसकी यादें रह गईं।मृतक आदित्य कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था तथा मोनी कुमारी एकलौती पुत्री थी। दोनों की मौत के बाद अब परिवार में माता-पिता के सिवा कोई नहीं रह गया।आदित्य कुमार की मौत से सुरेश सिंह के घर का चिराग बुझ गया। बताया जाता है कि आदित्य इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दिया था। मृतक के माता-पिता को आदित्य से काफी उम्मीद थी और अपने इकलौते पुत्र को अच्छी शिक्षा देना चाहते थे। शायद ईश्वर को यह मंजूर नहीं था। दोनों अपने माता-पिता को छोड़कर इस दुनिया से चले गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026