परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र लकड़ी टोले माधवपुर मोड़ स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकद समेत करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। इस मामले में दुकान मालिक लकड़ी टोले माधवपुर निवासी राजेश प्रसाद ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के संबंध में दुकान मालिक राजेश प्रसाद ने बताया कि बुधवार की देर शाम माधोपुर मोड़ स्थित अपना किराना बंद कर घर चले आए थे।
तभी देर रात्रि चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़ दुकान में रखे 12 हजार रुपये नकद एवं साबुन, सर्फ समेत 50 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो हुई। उन्होंने घटना की सूचना आसपास के लोगों एवं ओपी को दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि शीघ्र ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…