असांव में बहन के घर कलेवा लेकर जा रहे भाई की कार से दबकर मौत,आधा दर्जन लोग घायल

  • तीन की हालत गंभीर, चिकित्सकों ने किया रेफर
  • 11 मार्च को बहन की हुई थी शादी
  • घायलों में अधिकांश बच्चे हैं शामिल

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
असांव थाना क्षेत्र के मैरवा-असांव नहर मार्ग पर स्थित मनिया गांव के समीप कलेवा लेकर बहन के घर जा रहे कार सवार युवक की सड़क दुर्घटना में माैत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं। मृतक की पहचान यूपी के देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के इंगुरी सराय निवासी विनोद कुशवाहा के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई । वहीं घायलों में अमिश कुमार, हरिकेश कुमार, हीरालाल सहित अन्य लोग शामिल हैं।घटना के संबंध में बताया जाता है कि 11 मार्च यानी शनिवार को मृतक प्रिंस की बहन की शादी हुई थी।

सोमवार को वह आधा दर्जन लोगों इसमें बच्चे भी शामिल थे, उनके साथ कार से असांव थाना क्षेत्र के मनिया गांव में अपनी बहन के घर कलेवा लेकर जा रहा था।बहन के घर से कुछ ही दूरी पर कार का टायर ब्लास्ट कर गया। इससे कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इससे प्रिंस की कार से दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मैरवा रेफरल अस्पताल तो कुछ को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां तीन की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026