हसनपुरा: ताजदारे मदीना कांफ्रेंस में 19 बच्चों को किया गया दस्तारबंदी

कुरान शरीफ हिफ्ज करने पर हुई दस्तारबंदी

परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा नगर पंचायत हसनपुरा के कुतुबाबाद अरंडा स्थित मदरसा गौसिया अनवारुल्लुम में आयोजित ताजदार-ए-मदीना कांफ्रेंस का आयोजन रविवार की रात किया गया। मौके पर उलेमाओं द्वारा नात व कलाम पेश किया गया। मौके पर मदरसे को रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है। कांफ्रेंस के दौरान मदरसा से कुरान को हिफ्ज करने वाले 19 बच्चों को दस्तारबंदी का प्रोग्राम हुआ। इसके पहले मदीना कांफ्रेंस कंछौछा शरीफ से सैयद रुकमुद्दीन अशरफ साहब किबला एवं मुरादाबाद यूपी से सैयद शबाहत हुसैन साहब किबला, कोलकाता से अल्हाजकारी नेसार अहमद रिजवी किबला ने अपनी तकरीरें की।

इसके अलावा उड़ीसा से शायरे इस्लाम शहनवाज हसन, बरेली शरीफ से शायरे इस्लाम इमरान रजा ने अपनी कलाम पेश की। इस जलसे की निजामत फरमाने के लिए नकीबे हिंदुस्तान हजरत मौलाना हसन रजा अतहर साहब किबला (बोकारो झारखंड) द्वारा किया गया। वहीं सिवान, छपरा व गोपालगंज के अलावा अन्य जिलों से उलेमा व लोग तशरीफ लाए थे। कुरान हिफ्ज करने वालों में हाफिज मोहम्मद रईस, हाफिज आफताब आलम, हाफिज, गुलाम पीर, हाफिज, मोहम्मद कैफ, हाफिज, वाजिद अली, हाफिज, मोहम्मद रौशन अली, हाफिज फैजान रजा, हाफिज मोहम्मद रुस्तम, हाफिज मोहम्मद मनीर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026