परवेज अख्तर/सिवान :- सारण के एकमा थाने के आमदाढ़ी निवासी जीतन यादव का पुत्र बृज बिहारी यादव ने अपने बयान पर बसंतपुर थाना में प्राथमिकी कांड सं. 217/ 18 दर्ज कराई है। बयान में कहा है कि 13 साल पहले अपनी बहन ललिता देवी का विवाह बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोलनापुर निवासी मदन यादव के साथ की थी। मेरे जीजा मदन यादव अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध रखते हैं। मेरी बहन को कोई संतान नहीं था, इसलिए उसे बराबर प्रताड़ित किया करते थे तथा जान से मारने की धमकी देते थे। गुरुवार की रात जहर देकर मेरी बहन की हत्या कर खेत मे फेंक दिया गया। मुझे खबर मिली तो शुक्रवार को मोलनापुर पहुंच इसकी जानकारी ली । मालूम हो कि गुरुवार की रात ललिता की मौत हुई थी और उसे घर वाले आत्महत्या बता रहे थे । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया था।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…