परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में रघुनाथपुर- दरौली मुख्य सड़क पर शनिवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे धारा प्रवाह बिजली के तार टूट कर गिरने से उसके चपेट में गांव के रामनाथ तुरहा का पुत्र राकेश कुमार (15) आ गया, जिसको बचाने के क्रम में तीन और लोग घायल हो गए। इससे ग्रामीण आक्रोशित होकर राजपुर पावर सब स्टेशन पर पहुंच कर हंगामा किया। इलाज का खर्च उठाने की मांग करने लगे। वहीं घायल को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया गया जहां राकेश कुमार का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि राकेश कुमार को बचाने के क्रम में मधुबाला कुमारी, राधा देवी एवं राधाकिशुन साह भी आंशिक रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों के हंगामे को देख जेई दर्शन कुमार द्वारा पीड़ित को इलाज के लिए सात हजार रुपये परिजनों को मुहैया कराया गया। तब ग्रामीण शांत हुए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुख्य सड़क के पास बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग को देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराने की मांग की थी। विभाग द्वारा तार को मिस्त्री से जोड़वा दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप था कि ठीक से तार नहीं जोड़े जाने के कारण यह घटना घटी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…