हसनपुरा

दिवंगत आर्मी जवान ब्रजेश मिश्र के बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत

आर्मी के जवान की शव यात्रा में शामिल होकर जा रहे थे ड्यूटी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के महुअल महाल निवासी स्व. बीरेंद्र मिश्र के पुत्र आर्मी के जवान 37 वर्षीय ब्रजेश मिश्र की शवयात्रा में पहुंचे उनके एकलौता बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वे 122 बटालियन सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट थे. वे छपरा के जलालपुर बाजार निवासी कृष्ण बिहारी के 33 वर्षीय पुत्र संतोष तिवारी है. वे बुधवार को सिसवन स्थित सरयू घाट पर अपने साले दिवंगत ब्रजेश मिश्र की अश्रुपूर्ण अंतिम संस्कार करने के पश्चात वे दिल्ली अपने ड्यूटी पर जा रहे थे.

तभी गुरुवार की सुबह प्रयागराज हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत स्थित हाईवे पर सरिया से लदा टेलर में पीछे से सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट की कार घुस गई. जिससे सहायक कमांडेंट संतोष कुमार तिवारी की घटनास्थल पर मौत हो गई. जबकि चालक देवरी हरियाणा निवासी विनोद कुमार का 25 वर्षीय पुत्र प्रकाशचंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया. मृतक संतोष तिवारी दिवंगत आर्मी के जवान ब्रजेश मिश्र के एकलौता बहनोई थे. वह दाह संस्कार में शामिल होकर अपने वाहन से दिल्ली जा रहे थे. तभी घटना घटी.

घटना के बाद पत्नी रिंकी मिश्रा सहित पुत्र श्रेहन व पुत्री शीलवी का रो रोकर बुरा हाल है. गौरतलब हो कि साले ब्रजेश मिश्र की पिछले 25 जुलाई को ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत की घटना के बाद सपरिवार चार दिनों की छुट्टी लेकर महुअल महाल आये थे. घटना के बाद ससुराल महुअल महाल गांव में शोक की लहर है. दिवंगत ब्रजेश की मां अपने जांबाज बेटे को खोने के बाद दामाद को खोने से काफी सदमे में है. लोगों के लाख आश्वासन के बाद भी उनके आंसु थमने का नाम नहीं ले रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026