Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान से कई धार्मिक स्थलों की मिट्टी जायेगी अयोध्या

परवेज अख्तर/सिवान :- गुरूवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति सीवान के तत्वधान में प्रेस वार्ता किया गया. जिसमें श्रीराम जन्मभूमि का पांच अगस्त को मंदिर शिलान्यास हेतु सीवान जिले से सभी पवित्र मंदिर एवं गुरु द्रोणाचार्य की जन्म स्थली एवं सरजू नदी का पवित्र जल लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे.

अयोध्या जाने वालों में बजरंगदल के क्षेत्र संयोजक बिहार झारखंड जन्मेजय कुमार, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, नगर परिषद के उपसभापति बब्लु शाह एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति सीवान के कोषाध्यक्ष बबलु सरैया उपस्थित रहे. सीवान नगर से महादेवा शिव मंदिर की मिट्टी, कचहरी दुर्गा मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर, कचहरी काली मंदिर, भावनाथ मंदिर एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा गांधी मैदान में जो भगवान राम को स्थापित करने के लिए बेदी बनता है, ऐसे पवित्र स्थान की भी मिट्टी हम साथ लेकर जायेंगे. मौके पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सचिव मुकेश, अध्यक्ष सुनील दत्त शुक्ला, कोषाध्यक्ष बबलु सरैया व शिवनाथ सिंह तथा सतीश सिंह उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026