✒️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सराय ओपी थाना परिसर में गुरुवार की दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई जबकि प्रेम प्रसंग में भागी युवती पर उसके भाई ने ही फायरिंग कर दी। संयोग रहा कि गोली मिस होने के कारण कोई अनहोनी की घटना नहीं हुई। वहीं हरकत में आई पुलिस उस युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक शरताज सैफी बताया जाता है। बताया जाता है कि सराय ओपी क्षेत्र के एक गांव की युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उस युवक के साथ दो महीने पूर्व फरार हो गई थी।इस मामले में युवती के स्वजन द्वारा ओपी में सीएसपी कर्मी अरविंद राम पर बहला-फुसलाकर युवती के अगवा करने की प्राथमिकी कराई गई थी।
इसके बाद पुलिस अपहृता एवं अपहर्ता की तलाश कर रही थी। तभी गुरुवार को अपहृता फर्द बयान देने ओपी पहुंची। इसकी भनक मिलते ही युवती का भाई शरताज लोडेड पिस्तौल लेकर ओपी पहुंच गया और उस पर गोली चला दी। संयाेग रहा कि गोली मिस कर गई जिससे युवती की जान बच गई। इस मौके पर पुलिस ने उस युवक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार युवक को जेल भेजा जाएगा। पकड़े गये युवक के पास से एक पिस्तौल,चार गोली और एक खोखा बरामद किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…