✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर मौजे में चार बदमाशों ने एक अधेड़ की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज मामले की जांच में जुट गई। मृतक की पहचान सदरपुर मौजे निवासी माधो सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना का कारण प्रथम दृष्टया भूमि विवाद है। माधो सिंह के शरीर पर डेढ़ दर्जन से अधिक जख्म के निशान थे।ज्ञात हो कि माधव सिंह का गांव के पश्चिम पोल्ट्री फार्म है।
जहां वे शाम चार बजे मुर्गों की देखभाल करने गए थे। तभी पूर्व से घात लगाए चार बदमाशों ने उन्हें चाकू से गोद दिया। बदमाशों ने उनके शरीर पर 20-22 जगह चाकू से हमला किया था। इस कारण अत्यधिक रक्तस्त्राव से उनकी मौत इलाज के पूर्व हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजन और ग्रामीण उन्हें आटो से सीएचसी बड़हरिया लाए जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज कुमार, एएसआइ बफताब आलम, एसआइ पंकज पांडेय, एसआइ शैलेश कुमार दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और जांच में जुट गए। इस घटना के बाद मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को दो पुत्र एवं चार पुत्रियां है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…