परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के मदारपुर बस स्टैंड स्थित के पास रविवार की देर शाम तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर अंडा दुकान में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अंडा दुकानदार, ठेला चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया। इस दौरान अंडा दुकान पर करीब एक हजार से अधिक की संपत्ति बर्बाद हो गई।
इस घटना में अंडा दुकानदार लकड़ी टोले माधोपुर निवासी मदन प्रसाद कुशवाहा के अलावा ठेला चालक लकड़ी निवासी चंद्रमा महतो, राहगीर किशुनपुरा निवासी बबन सिंह आदि शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों का उपचार स्थानीय निजी क्लीनिक में कराया। घटना की सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी सूरज कुमार प्रसाद, एसआइ रामजी मंडल घटनास्थल पर पहुंच कर बाइक को जब्त कर थाना लाए। घटना बाद बाइक से टक्कर मारने वाले सुधांशु कुमार फरार हो
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…