Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बीएसएनएल कर्मचारियों का दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी

परवेज अख्तर/सिवान : दूरसंचार सेवा प्रदाता बीएसएनल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को भी दूसरे दिन हड़ताल जारी रखा। दूसरे दिन भी हड़ताली कर्मचारियों ने कार्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बीएसएनएल (एयूएबी) की सभी यूनियन और एसोसिएशन के आह्वान पर 18 से 20 फरवरी तक हड़ताल पर रहने की बात कही। कर्मचारी सह नेता रामसिद्ध दीक्षित, सुदामा प्रसाद व सुभाष सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि 15 प्रतिशत फिटमेंट के साथ थर्ड रिविजन का निराकरण करने, बीएसएनएल मैनेजमेंट द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार बीएसएनएल को 4जी स्पैट्रम का आवंटन, सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल रखा गया है। विरोध प्रदर्शन में रामाजी मांझी, जमादार सिंह, विश्वनाथ राम, हृदयानंद साह, रामजीत सिंह, राजेश कुमार, सत्यदेव यादव, प्रेम कुमार मांझी, राजदेव प्रसाद, रमन कुमार श्रीवास्तव, रामदेव राय, विश्वनाथ प्रसाद, जयराम यादव, विशुनदेव सिंह, प्रेमनाथ यादव, श्रवण कुमार, ललन चौधरी, कामता राम, कपिलदेव यादव सहित अन्य शामिल रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024