परवेज अख्तर/सिवान : शहर के गांधी मैदान में बुधवार को होने वाले जदयू के प्रमंडलीय सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को कार्यक्रम प्रभारी मृत्युंजय सिंह, जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी सहित पार्टी के अन्य अधिकारी पूरे दिन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गांधी मैदान में जुटे रहे। कार्यक्रम में सिवान, छपरा व गोपालगंज जिले के पंचायतस्तर से लेकर जिलास्तर के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रदेश स्तर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, सांसद आरसीपी सिंह, संतोष कुमार निराला, श्यामरजक, तीनों जिले के विधायक व एमएलसी सहित कई बड़े नेता भाग लेंगे। जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि सम्मेलन में महिलाओं को बैठने के लिए अलग व्यवस्था की गई है। सम्मेलन में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। इसपर विशेष ख्याल रखा गया है। मौके पर मंसूर आलम, कुणाल आनंद, निकेशचंद्र तिवारी,मुर्तुजा अली पैगाम, लालबाबू प्रसाद सहित कई लोग शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…