सीवान में 80 लाख रुपये की शराब पर चला बुलडोजर, शराब माफियाओं में मंचा हड़कंप

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सीवान जिले के पुलिस लाइन में सोमवार को जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से पकड़ी गई देसी और विदेशी शराब पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान करीब 80 लाख रुपए से अधिक मूल्य की शराब नष्ट की गई। बता दें कि यह कार्रवाई उत्पाद विभाग और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से किया।सोमवार की शाम उत्पाद विभाग की टीम बुलडोजर लेकर पुलिस लाइन पहुंची इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के कुल 29 पुलिस स्टेशनों से पकड़ी गई अवैध शराब को बुलडोजर के माध्यम से नष्ट किया गया।इस दौरान पुलिस लाइन में मजिस्ट्रेट की देखरेख में यह कार्य संपन्न हुआ।बताते चलें कि क्षेत्र में लगातार शराब कारोबारियों का धंधा खुलकर फूल फल रहे हैं।

बिहार में पूर्ण  रूप से शराबबंदी होने के बावजूद भी सीवान में देसी एवं ब्रांडी इंग्लिश शराब भारी मात्रा में पकड़े जा रहे हैं। शराब तस्कर पड़ोसी राज्य यूपी से शराब का धंधा कर बिहार में अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।हालांकि इस दौरान शराब तस्करों पर कार्रवाई भी की जा रही हैं। जिले में एक रिपोर्ट के अनुसार यह अनुमान लगाया गया है कि शराबबंदी कानून में पहले से अधिक शराब कारोबारियों को 70 फ़ीसदी ज़्यादा मुनाफा हो रहा है।इतना ही नहीं शराब कारोबारियों ने शराब बिक्री का बेहतरीन तरीका अपना रखा है। यहां घर-घर शराब पहुंचाने की सेवा दी जा रही है।

जिले के अधिकांश पुलिस स्टेशनों में सबसे ज्यादा शराब का केस

बतादें कि जिले के सभी पुलिस स्टेशन में सबसे ज्यादा शराब का केस दर्ज है। इसमें शराब बेचने और पीने वाले शामिल हैं। जानकारी के अनुसार अप्रैल 2016 के बाद शराब कारोबारियों की तो चांदी हो गई है। बता दें कि शराब बिक्री से जो मुनाफा पहले नहीं हो पा रहा था शराब बंदी के बाद वही मुनाफा दोगुना से अधिक हो गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026