परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के करोम गांव में सोमवार की शाम भूमि विवाद को लेकर गधे को लोहे की सरिया और ईंट से दबंगों ने इतना पीटा कि वह अधमरा हो गया. इसमें बीच-बचाव करने पहुंचे एक महिला के साथ मारपीट की गई. इस मामले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. पीड़ित अधेड़ की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के करोम गांव निवासी मनई गोंड़ का 50 वर्षीय पुत्र नारायण गोंड़ के रूप में हुई है।. जबकि जख्मी महिला की पहचान रोशन गोंड़ की 30 वर्षीय पत्नी प्रिया देवी है. घटना के संबंध में इलाज कराने सीवान सदर अस्पताल पहुंची प्रिया देवी ने बताया कि हमारे पति चार भाई हैं.
सभी का बंटवारा हो चुका है इसमें कुछ भाई ज्यादा भूमि पर कब्जा कर लिए हैं और उसी भूमि में अपना मकान निर्माण करा रहे हैं. जब उनके परिजनों ने उन्हें रोका तो दबंग पाटीदारों ने लाठी-डंडे लोहे की सरिया तथा ईंट पत्थर से उनके ऊपर हमला करना शुरू कर दिया. इसमें नारायण गोंड़ को सर और पीठ पर जानलेवा हमला किया गया जिसके बाद वह वहीं पर गिर गए. उन्हें पीटते देकर जब मैं उन्हें बचाने पहुंची तो उन्होंने मुझे भी पीटा. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए दरौली लाया गया जहां नारायण गोंड़ की स्थिति गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…