छह रुपये बकाया को लेकर सिवान के चमड़ा मंडी में चली गोली, बाल बाल बचा युवक

  • फायरिंग के दौरान युवक ने किसी अन्य के घर में घुस बचाई अपनी जान
  • अपराधियों ने दो दिनों के अंदर जान से मारने की दी है धमकी

परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना काल में भी जिले में गोली बारी, हत्या व लूट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन कही न कही ऐसी घटनाएं हो  रही है. गोलीबारी की एक ऐसा ही वाक्या सराय ओपी क्षेत्र के चमड़ा मंडी में हुआ है, जहां जेनरल स्टोर के दुकान पर मात्र छह रुपये बकाया को लेकर अपराधियों द्वारा गोली चला दिया गया. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. वहीं फायरिंग के दौरान बगल के घर में घुसकर युवक ने अपनी जान बचायी. इधर मामले में पीड़ित नगर थाना क्षेत्र के पुरानी किला पोखरा निवासी साने अहमद का पुत्र खालिद सिद्दिकी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि रविवार की संध्या इफ्तार कर अपने घर से चमड़ा मंडी रोड स्थित एक जेनरल स्टोर के दुकानदार गुड्डू और मोती के पास पूर्व में बकाया छह रुपये देने के लिए गया था.

पैसे देकर लौट रहा था कि गुड्डू ने मुझे गाली देते हुए पकड़ लिया. तभी एक अन्य पुरानी किला निवासी अरमान ने गोली मारने की बात कही. जिसके बाद मोती ने अपने कमर से पिस्टल निकाल कर गोली चला दिया. लेकिन युवक बाल बाल बच गया. जिसके बाद अपराधियों ने युवक को जान से मारने के लिए दौड़ाना शुरू किया. उस क्रम में गोलियां भी चला रहे थे. तभी अपनी जान बचाने के लिए खालिद, बुलेट नामक व्यक्ति के घर मे छुप गया. जिससे उसकी जान बच सकी. हालांकि युवक ने कहा है कि अपराधियों ने दो दिनों के अंदर जान से मारने की धमकी दिया है. इधर घटना के बाद सराय ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है. पीड़ित के आवेदन के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024