परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के पकड़ी डॉक्टर्स कॉलोनी चौक स्थित एक निजी अस्पताल में 23 अप्रैल की सुबह मरीज की मौत के बाद हुए हंगामा व तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने सिसवन ढ़ाला से एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. मामले में महादेवा ओपी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि चार नामजद आरोपित में एक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया बुजुर्ग निवासी कृष्णा यादव को शहर के सिसवन ढ़ाला से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बतादें कि हंगामा व तोड़फोड़ मामले में डॉक्टर ने चार नामजद सहित 30 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में कृष्णा यादव, उमा यादव, प्रियरंजन यादव, प्रीतम यादव सहित 30 अज्ञात को नामजद किया गया था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…