Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भाइयों के विवाद में सिवान के बिठुना गांव में चली गोलियां, एक भाई समेत दो की मौत

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बिठुना गांव में बुधवार की सुबह दो भाइयों के बीच हुए पुराने विवाद में दो लोगों की हत्‍या हो गई। आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में एक शख्‍स के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना भी मिल रही है। मरने वालों में एक बिठुना का ही निवासी गोविंदा सिंह, जबकि दूसरा अमृत सिंह है।इस वारदात में रघुनाथपुर निवासी पवन पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके गले में गोली लगी है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति कायम हो गई है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और जांच में जुट गई। घटना को अंजाम देने वाले दोनों पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। गोविंदा कुमार सिंह और उसका भाई अरविंद कुमार सिंह दोनों ही आपराधिक छवि के हैं। इन पर दर्जनों मामले दर्ज हैं और ये कई में अभियुक्त भी हैं। गोविंदा और अरविंद के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था।बुधवार की सुबह हुआ विवाद और मामला गोली चलाने तक पहुंच गया

बुधवार की सुबह दोनों के बीच इतना विवाद बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी। इस घटना में गोविंदा और उसके साथ आंदर के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग मौके से फरार हैं। इन दोनों भाइयों ने ही बसंतपुर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष अजीत कुमार पर भी फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।

प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बयान का इंतजार

मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों के बयान का इंतजार कर रही है। गांव के लाेगों और कुछ स्‍वजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई है। पुलिस का कहना है कि जांच कर मामले में जल्‍द ही कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026