परवेज़ अख्तर/सिवान:
मैरवा बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में मंगलवार की सुबह आग लग गई। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि आसपास की 8 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में बाजार के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना सहित दमकल को दी। सूचना पाकर जिला और स्थानीय दमकल की दो गाड़िया मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गईं।
आग किस तरह और कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके पहले भी इस दुकान में दो बार आग लग चुकी है।आग में कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है, इसका आकलन नहीं लगाया जा सका था। लोगों के अनुसार 50 लाख से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ था।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…