Categories: पटना

आरा में अवैध खनन को लेकर दो गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो की मौत

पटना: आरा में रेत के अवैध खनन को लेकर दो गुटों में गोलियां बरसाई गई। रेत के लिए दोनों गिरोहों ने जमकर गोलीबारी की। जिसमें दो लोगों की जान भी चली गई है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। गैंग्स ऑफ वासेपुर में अगर आपने गैंगवार नहीं देखी है तो यहां इस वीडियो में आप बिहार की रियल गैंगवार देख सकते हैं। बिहार के आरा में वासेपुर जैसा माहौल देखा गया जहां गैंगवार फिल्मी नहीं असली थे। बता दें कि बालू घाट के वर्चस्व की लड़ाई में दो लोगों की जान चली गई है। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के पचरुखिया के कमालुद्दीन चक दियारा की है। बताया जा रहा कि बालू घाट की बंदोबस्ती के बाद घाट की पूजा करने के लिए घाट के मालिक और पार्टनर कमालुद्दीन चक दियारा पहुंचे थे। तभी घाट मालिक पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाकी लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

अवैध बालू खनन और घाट पर वर्चस्व को लेकर घटी इस घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए बदमाश आराम से फरार हो गए। इस दौरान काफी देर तक दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरा एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में कोईलवर थाना सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास सर्च अभियान चलाया लेकिन पुलिस को कुछ भी नहीं मिल सका। दोनों मृतकों में एक आरा के नवादा थाना स्थित चंदवा इलाके के रामनगर हाउसिंग कॉलोनी निवासी संजीत कुमार जबकि एक उत्तर प्रदेश का निवासी दुर्गेश शर्मा बताया जा रहा है जो यूपी में किसी न्न बैंकिंग का मैनेजर बताया जा रहा है। फिलहाल घटना में शामिल अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि घटना बालू के वर्चस्व की लड़ाई को लेकर माना जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026