लखीसराय: बेखौफ अपराधियों ने शनिवार सुबह लखीसराय में एक युवक पर उसके घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना के अनुसार जैसे ही युवक घर से बाहर निकला वहां मौजूद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिससे पूरे इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज़ से हड़कंप मच गया। हालाँकि इस हमले में युवक बाल-बाल बच गया।
सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को दर्जनों खोखे मिले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 निवासी अवनीश कुमार शनिवार की सुबह अपने घोड़े को लेकर घर से निकल रहा था। तभी वहां पहले से मौजूद आधा दर्जन की संख्या में अपराधियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में एक गोली उसको छूकर निकल गई।
युवक पर गोलियां चलाने वाले कौन थे और किस कारण गोलियां चलाई गई इसे लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने मौके से आठ खोखा बरामद किया है। पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…