परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के ढेबर गांव में रविवार की शाम अशोक पासवान के झोपड़ीनुमा आवास में अचनाक आग लग जाने से हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं झोपड़ी समीप बंधी हुई मवेशी भी बुरी तरह से झुलस गई। इस दौरान चार बोरा गेहूं, दो बोरा धान, नकद 12 सौ रुपये, करीब 20 हजार के आभूषण, खोप में रखा भूसा, बच्चों का कपड़ा समेत कीमती सामान जलकर राख हो गए। घटना का कारण अलाव से उड़ी चिंगारी को बताया गया, जो झोपड़ी पर जा गिरी और देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक पूरा सामान जलकर राख हो गया। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…