परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक की कोरोना के कारण लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस संबंध में बताया जा रहा है कि करसौत गांव निवासी स्व. रामबिलास मिश्रा के लड़के त्रिभुवन मिश्रा (64) की शुक्रवार की दोपहर में लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई. त्रिभुवन मिश्रा अपने पूरे परिवार के साथ महाराजगंज में घर बना कर रहते थे. अपने पैतृक गांव करसौत में 2 मार्च को जनेऊ होने के क्रम में आए थे.
उसके बाद महाराजगंज चले गए. ग्रामीणों का कहना है कि उनका पुत्र लखनऊ में एयर फोर्स में है जो लखनऊ में घर बना रहा था. जिस की देख रेख के लिए अपने बेटे के पास गए थे. अचानक तबीयत खराब हुई. जिसके बाद इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए जहां पर डॉक्टर द्वारा जांच में कोरोना पॉजिटिव बताया गया. इलाज के दौरान त्रिभुवन मिश्रा की मौत हो गई.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…