परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के भागर कचनार दियारा में दंवनी कर रहे ट्रैक्टर की चिंगारी से गेहूं की फसल में सोमवार की शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कई बीघा की फसलों को आग ने अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने आग की लपटों को देख शोर मचाया और स्थानीय थाना को सूचित किया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास जारी था। घटना के संबध में बताया जा रहा है कि आग उस समय लगी जब कुछ किसानों की कटी हुई गेहूं की फसल की दवनी हो रही थी, इसी बीच ट्रैक्टर के साइलेंसर से चिंगारी निकलकर गेहूं की फसल में जा गिरी और फसल में आग गल गई। आग लगने की खबर पाकर किसान अपने खेतों की तरफ भागे तबतक आग ने अपना भयावह रूप धारण कर लिया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…