परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के महुआरी गांव मठ के समीप मंगलवार की देर संध्या बरात जा रही एक अनियंत्रित होकर कार सड़क के किनारे करीब छह फीट गहरी खाई में पलट गई। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि विशुनपुरा गांव से बरात सारण जिले के माने गांव जा रही थी, तभी महुआरी मठ के समीप टर्निंग पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटी। कार में करीब आधा दर्जन लोग सवार थे। घटना के बाद चालक कार छोड़ मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस की डर से अन्य सभी घायल लोग किसी तरह कार से निकल कर अपनी जान बचाई और मौके से फरार हो गए। गाड़ी पर लगाए गए शादी के स्टीकर के अनुसार यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कार बरात में सम्मिलित होने के लिए जा रही थी, तभी कार चालक ने अपना नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे गहरी खाई में जा पलटी। हादसे के बाद घटनास्थल पर सड़क पर चल रहे लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…