Categories: छपरा

मशरक में मुख्य सड़क पर ही बस और ऑटो स्टैंड, बड़ी दुर्घटना की आशंका

छपरा: मशरक मुख्यालय के एसएच 73 एवं एसएच 90 से स्थानीय जिला मुख्यालय, राजधानी पटना और अंतरराज्यीय बस का नियमित परिचालन होता है। सभी बसे एवं ऑटो मशरक महाराणा प्रताप चौक से थाना चौक तक मुख्य सड़क पर ही खड़ी होती है जिससे लम्बी दूरी में सड़क संकीर्ण और जाम की स्थिति बनी रहती है । यही नही सड़क के किनारे ही कई दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर सड़कों के किनारे तक दुकानें लगा ली गई है।

प्रतिदिन एसएच 73 पर यदु मोड़ से महाबीर चौक, महाराणा प्रताप चौक तक जबकि एसएच 90 पर महाबीर चौक से डाकबंगला एवं थाना चौक तक जाम लगा रहता है। जिससे पैदल चलना भी मुश्किल होता है । प्रशासन के अधिकारी प्रतिदिन इस रास्ते से गुजरते है लेकिन समाधान का जुगाड़ अभी तक नही हो पाया। मुख्य सड़क पर बस खड़ी होने से यात्रियों के चढ़ने एवं उतरने के दौरान हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है । वही बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शा इन बसों से उतरने वाले यात्रियों के इंतजार में सड़क पर खड़े रहते है जिस कारण जाम की समस्या हमेशा बनी रहती है । हालांकि मुख्य मार्ग पर अवस्थित बस स्टैंड के आसपास सरकारी भूखण्ड है ।

बावजूद इसके अति व्यस्त मार्ग एवं रामजानकी सर्किट से जुड़ने वाले शहर मशरक में स्थायी बस स्टैंड को लेकर कोई प्रशासनिक पहल नही हो पाया है। मौके पर प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने शुक्रवार को मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी सारण से इस समस्या पर अविलंब ध्यान देकर निजात दिलाने की अपील किया।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026