छपरा: वर्ष 2007 में मांझी थाना क्षेत्र में हुई एक हत्याकांड जिसमें मांझी के माले विधायक सत्येंद्र यादव अभियुक्त बनाये गये हैं उस मामले में सदर अस्पताल के दो चिकित्सक की न्यायालय में गवाही करायी गयी. इस सम्बंध में अपर लोक अभियोजक ध्रुवदेव सिंह ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय सह सांसद व विधायक के लिये बनाये गये विशेष न्यायालय के न्यायाधीश नलीन कुमार पांडये के न्यायालय में कोपा थाना कांड संख्या 54/07 के दो सत्रवाद 552A/07 एवं 552/07 में गवाही देने के लिए सदर अस्पताल के चिकित्सक डाक्टर शंभुनाथ सिंह और डाक्टर उमेश शर्मा न्यायालय में उपस्थित हुए.
एपीपी श्री सिंह ने बताया कि दोनों चिकित्सक ने मृतक का पोस्टमार्टम किया था को साक्ष्य के लिए न्यायधीश के समक्ष प्रस्तुत किया साथ ही उन्होंने दोनों का परीक्षण भी किया. बचाव पक्ष की ओर से गवाह का प्रतिपरीक्षण अधिवक्ता भुनेश्वर शर्मा द्वारा किया गया . विदित हो कि वर्ष 2007 में कोपा थाना क्षेत्र के पतीला निवासी तारकेश्वर सिंह की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मृतक के पिता गणेश सिंह ने हत्या मामले में सत्येंद्र यादव जो फिलवक्त मांझी विधानसभा से माले विधायक हैं के अलावा सुदामा साह , दिनेश पडित, सुनील साह ,रघुबीर पडित और राजेश राम के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले में राजेश राम का अलग सत्रवाद में मामला चल रहा है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…