Categories: जिला

सिसवन में व्यापार मंडल को आज मिलेगा नया अध्यक्ष

मतदान के लिए आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन व्यापार मंडल को अपना नया अध्यक्ष व सदस्य आज शाम तक मिल जाएगा. इसके लिए आज शनिवार को प्रखंड मुख्यालय में मतदान होगा. चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष के आलावें दो अन्य प्रत्याशी भी मैदान में आमने-सामने हैं. प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार व्यापार मंडल के आज होने वाले चुनाव में 296 पंजकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. बताया गया कि पहली बार व्यापार मंडल के चुनाव में इतना रोमांच देखने मिल रहा है. प्रखंड वासी भी इस चुनाव को लेकर उत्साहित हैं और देखना चाहते हैं कि कौन जीत हासिल कर अपनी ताकत दिखाएगा.इधर मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड की चुनाव के लिए भी आज वोट डाले जाएंगे.

बीडीओ ने बताया कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति चुनाव लिए कृषि भवन को मतदान केंद्र बनाया गया है जबकि व्यापार मंडल का मतदान प्रखंड कार्यालय मे होगा. बताया कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी. इसके बाद डाले गए वोटों की गिनती कराई जाएगी. बीडीओ ने बताया कि मतदान केन्द्रों पर स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।गश्तीदल सह मतपेटिका दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. इसके अलावा स्टैटिक दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. उम्मीदवार मतदान केन्द्र की सीमा के 200 मीटर की परिधि के बाहर रहेंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026