परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के एनएच 227 ए पर मघरी गांव के एक टायर दुकान (पंचर बनाने वाला) पर खड़े ट्रक के चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. ट्रक मालिक कौशल सिंह ने थाने में ट्रक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन में मालिक ने कहा है कि चालक साद आलम नौ बजे रात्रि में ट्रक लेकर आया और सड़क किनारे अंसारी टायर दुकान पर खड़ा करके खाना खाने चला गया.
खाना खाकर लौटा तो ट्रक गायब था. काफी खोज बीन किया गया, परंतु ट्रक का कहीं पता नहीं चला. यह घटना बुधवार की रात्रि की है. अगले दिन गुरुवार को थाने में अज्ञात चोर के विरुद्ध ट्रक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…