परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के दरौंदा थाने के रसूलपुर चकरी मुख्यमार्ग पर मंदिर के समीप बुधवार की शाम पुलिस ने शंका के आधार पर एक शराब तस्कर को डब्लू बी 28 सी 0568 इंडिका कार में 20 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरप्तार किया हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गस्ती के दौरान पुलिस को देख शराब कारोबारी गाड़ी छोड़कर भागने लगे. इसी शंका के आधार पर पुलिस ने गाड़ी को रोककर छानवीन किया तो 20 लीटर देशी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के नंदाटोला निवासी हरेंद्र यादव पिता स्व. भूरी यादव के रूप में हुई हैं. पुलिस ने बताया कि जब्त इंडिका कार थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी लक्ष्मण महतो पिता स्व. महिचन महतो की हैं. इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरप्तार शराब कारोबारी को जेल भेज दिया हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…