दरौंदा

किरायेदारों की सूची नहीं देने वाले मकान मालिकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

किरायेदार करेंगे अपराध, तो मकान मालिक होंगे जिम्मेवार

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के सभी मकान मालिकों को अपने-अपने किरायेदारों की विवरण पुलिस स्टेशन में अब से जमा कराने होंगे. दरौंदा थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद सभी मकान मालिकों से उनके किरायेदारों की विवरण मांगे जा रहे हैं. आपके मकान या दुकान में किरायेदार हैं और अब तक आपने इसकी जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को नहीं दी है, तो आप कभी भी परेशानी में पड़ सकते हैं. किरायेदार या आपके यहां कार्यरत नौकर का किसी असामाजिक घटना में नाम आता है तो इसमें आपकी भी भूमिका तय की जाएगी. आपके मकान या दुकान में किरायेदार हैं और अब तक आपने इसकी जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को नहीं दी है,तो आप कभी भी परेशानी में पड़ सकते हैं. किरायेदार या आपके यहां कार्यरत नौकर का किसी असामाजिक घटना में नाम आता है तो इसमें आपकी भी भूमिका तय की जाएगी. बताया कि जो लोग प्राइवेट संस्थान या घर में नौकरी कर रहे हैं. उनका भी सत्यापन होगा. मकान व दुकान स्वामी भी किरायेदारों के बारे में पुलिस को अवगत कराएंगे. यदि कोई होस्टल संचालक या मकान मालिक किरायेदार या वर्कर की जानकारी नहीं देता है. वह व्यक्ति भी उसके किसी घटना में शामिल होने पर जिम्मेवार माना जाएगा. ज्ञात हो कि बुधवार को सीवान पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे अपने इलाके में ऐसे मकानों का डिटेल जुटाएंगे, जहां पर किराएदार हैं या फिर घरों में लोग काम कर रहे हैं. उनका नाम, उम्र, पता, मोबाइल नंबर, फोटो, घर में कितने सदस्य, सभी विवरण लिये जाएंगे. शहर में कोई भी अनजान व्यक्ति कहीं से भी आकर किराए का कमरा लेकर रहने लगता है. ऐसे में कई आपराधिक लोग भी किराएदार के रूप में छिप जाते हैं. लोग बाहर से क्राइम कर यहां आते हैं और यहां रहकर अपना जीवन बिताते हैं. नतीजतन ऐसे लोग पुलिस की नजर से साफ बच जाते हैं, लेकिन इस प्रक्रिया के बाद उनका बचना संभव नहीं होगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026