परवेज अख्तर/सिवान :- गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की पुलिस ने छापेमारी कर थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ स्थित एक खैनी दुकान से शराब बरामद कर लिया. गुरुवार की देर शाम को आबकारी विभाग के अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी में शराब की बरामदगी के साथ ही पुलिसकर्मियों ने शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि शराब कारोबारी ज्ञानी मोड़ स्थित बंटी मेडिकल दुकान भी चलता है।
आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार ने बताया कि वह अपनी दवा दुकान के सामने खैनी दुकान में शराब का भी कारोबार करता था. शराब कारोबारी थाना क्षेत्र के कैलटोला बाजार निवासी बुचुन कुशवाहा बताया जाता है. छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग ने ज्ञानीमोड़ स्थित खैनी दुकान से एक झोला देशी शराब को बरामद किया. आबकारी विभाग के अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार शराब के कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…