दरौंदा

सिवान के दरौंदा में अज्ञात युवक का शव बरामद

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के पांडेयपुर पंचायत अंतर्गत डिब्बी चंवर से पुलिस ने शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वाक के लिए निकले लोगों ने डिब्बी चंवर में एक युवक का शव देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हुई है. थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि पैंट-शर्ट पहने मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष होगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026