परवेज अख्तर/सिवान :- महादेवा ओपी क्षेत्र के हकाम गांव समीप गुजरी सिवान-गोपालगंज हाइवे पर दो दिन पूर्व गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से आकोपुर पश्चिम टोला निवासी व दवा व्यवसायी चंद्रभूषण मिश्रा घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
इसके बाद स्वजनों ने उन्हें शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जाता है कि घायल चंद्रभूषण मिश्रा प्रतिदिन की तरह गुरुवार की सुबह टहलने के लिए निकले थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे वे हाइवे किनारे झाड़ी में घायल होकर गिर गए. उन्हें सिर व शरीर के अन्य जगहों पर चोटें आई हैं। सुबह टहलने पहुंचे अन्य लोगों ने उन्हें घायलावस्था में देख स्वजनों को सूचित किया। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…