परवेज अख्तर/सिवान :- स्थानीय प्रशासन द्वारा शुक्रवार को दरौली प्रखंड क्षेत्र के टड़वा चट्टी, दोन बाजार, बावना बाजार व दरौली बाजार में लॉकडाउन के उल्लंघन व बिना मास्क लगाए ग्राहकों व दुकानदारों को जुर्माना लगाया गया. कई बाइक सवार व लोगों को बिना काम के घूमते हुए उठक-बैठक, डांट-फटकार लगा हिदायत देकर छोड़ दिया गया. बीडीओ लालबाबू पासवान ने बताया कि बिना मास्क पहने 54 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चलान काटा गया.
वहीं जुर्माना के तौर 2700 रुपये राजस्व की वसूली की गई. सीओ आनंद कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने लोगों से अपील कि दुकानदार व ग्राहक हमेशा मास्क का उपयोग करें. इसका उल्लंघन करने वाले दुकानदार व लोगों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…