परवेज़ अख्तर/सिवान:
दस दिन पहले जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के सोनबरसा में बाइक चालक की मौत हो गयी. सवार भी गंभीर जख्मी हो गया था. उसका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा था. गुरुवार की रात्रि बाइक सवार की भी मौत पटना पीएमसीएच में हो गयी. मौत की खबर पाते हसीन मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. मृतक मंजीत प्रसाद स्थानीय थाना के पसनौली गांव का निवसी था.
बताते चलें कि 14 दिसंबर की रात जीबी नगर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के समीप उत्तर प्रदेश खलीलाबाद से बाईक से घर लौट रहे शहर के पुरानी बाजार निवासी स्व.महावीर प्रसाद के दूसरे पुत्र कपड़ा व्यवसायी जयप्रकाश गुप्ता और मनजीत प्रसाद अनियंत्रित वाहन से बचने के क्रम में सड़क किनारे विद्युत पोल में जोरदार टक्कर मार दी थी. जिसमें मौके पर जयप्रकाश गुप्ता की मौत हो गई थी.
गंभीर रूप से घायल मनजीत प्रसाद को सीवान सदर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया था. दस दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहे मंजीत ग्यारहवें दिन जिंदगी का जंग हार गया. उनके निधन से पत्नी लीला देवी, दो पुत्र और तीन पुत्री का रो-रो के बुरा हाल है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…