परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव से शराब के साथ चार व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बताते चलें कि गुरुवार की रात्रि में दारौंदा थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह को किसी ने गुप्त सूचना दिया कि बागौरा पासी टोला गांव मे शराब की तस्करी हो रही है. जिसके बाद थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह पुअनि अमीत कुमार सिंह, पीएसआई भरत साह,विजय बहादुर के साथ शस्त्र बल ने जाकर छापेमारी किया. घंटों देर छापेमारी करने के बाद पुलिस ने 45 लीटर देशी महुवा शराब को बरामद कर लिया.
पंद्रह लीटर के तीन गैलन में पैतालीस लीटर देशी महुवा शराब को बरामद किया. घटनास्थल से तीन व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में एक और व्यक्ति की जानकारी हुई. जिसके बाद पुलिस ने उसको भी गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति सचितानंद चौधरी का लड़का शैलेश कुमार, सचिन कुमार एवं प्रिंस कुमार व एक युवक छोटेलाल चौधरी का लड़का दिलीप कुमार है. पुलिस ने थाना कांड संख्या 343/20 में प्राथमिकी दर्ज कर के सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…