✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने थाना पुलिस बल के साथ छापेमारी करते हुए 10 लीटर देशी शराब के साथ हजपुरवा गाँव के शराब कारोबारी पंपम साह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. बतादें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हजपुरवा गांव में बड़े पैमाने पर शराब कारोबारी पंपम साह के द्वारा शराब मंगवा कर बिक्री किया जा रहा है.
जिसको लेकर आनन-फानन में गठित छापेमारी दल ने छापेमारी करते हुए शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी को पूछ-ताछ तथा कानूनी कार्रवाई करने के बाद जेल भेजा जाएगा, जिसकी प्रक्रिया चल रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…