✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के समस्त सीटीइटी एवं बीटीइटी पास शिक्षक अभ्यर्थियों ने भावी प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले सातवें चरण शिक्षक भर्ती विज्ञापन एवं नियुक्ति नियमावनी शीघ्र जारी करने को लेकर रविवार को जेपी चौक पर कैंडल मार्च सह धरना प्रर्दशन किया. अध्यक्ष मुन्न कुमार पटेल ने बताया कि सीटीइटी एवं बीटीइटी पास शिक्षक अभ्यर्थी विगत चार सालों से सातवें चरण शिक्षक विज्ञापन हेतु प्रतिक्षारत हैं. सरकार द्वारा विगत चार वर्षों से शीघ्र विज्ञापन देने का वादा किया जा रहा है. लेकिन विज्ञापन नहीं दिया जा रहा है.
जबकि केवल सीवान में प्रारंभिक विद्यालयों में रिक्तियां पांच हजार से अधिक है. ऐसे में जिले में कई सारे विद्यालय हैं, जिनमें केवल एक और दो ही शिक्षक है. उपाध्यक्ष चंदन कुमार पांडेय ने कहा कि पूर्व में कई बार शिक्षक अभ्यर्थियों द्वारा पटना के गर्दनीबाग में भी महीनों तक धरना प्रर्दशन किया गया.
अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज तक हुआ. लेकिन फिर भी सरकार के कानों में पर जू नहीं रेग रहा है. मौके रप प्रिंस कुमार, मनीष कुमार, सोनू चौरसिया, प्रणय सिंह, संजीव सिंह, धर्मजीत कुमार व कृष्णा कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…