Categories: छपरा

सारण के सोनपुर निवासी व्यवसायी ने गोली मारकर किया आत्महत्या

रोहित हीरो मोटरसाइकिल हाजीपुर एजेंसी के संचालक के मृतक छोटा भाई था

छपरा: सोनपुर के नगर पंचायत के अंग्रेजी बाजार स्थित एक व्यवसाई ने अपने घर के रूम में बंद कर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली । मृतक दिग्विजय नारायण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के घरवालों को उस वक्त हाहाकार मच गया जब कमरे में गोली की आवाज सुनते ही घर के लोग उनके कमरे की ओर दौर पड़ा तो देखा कि दरवाजा बंद होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि खून से लथपथ अवस्था मे मृत अवस्था मे पड़ा हुआ है । मृत अवस्था में गुड्डू सिंह के देखकर घर में कोहराम मच गया ।

इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एवं सोनपुर के एडिशनल एसपी अंजनी कुमार ,हरिहरनाथ ओपी एसआई रंगलाल तिवारी ने रविवार को अपने दल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया वही इस संबंध में पूछे जाने पर आसपास के लोगो ने बताया कि मृतक दिग्विजय नारायण सिंह वकालत की पढ़ाई की थी हालांकि अभी इस पेशे में नहीं थे लेकिन मृतक के बड़े भाई ललित नारायण सिंह उर्फ बसंत सिंह हाजीपुर पासवान चौक पर रोहित हीरो मोटरसाइकिल का एजेंसी है और इनके माछील भाई प्राइवेट स्कूल चलाते हैं जबकि मृतक गुड्डू के गन की दुकान हाजीपुर में है और वे इधर कुछ साल से जमीन की खरीद बिक्री के कार्य करता था ।

मृतक गुड्डू जो बसंत सिंह के एजेंसी में संयुक्त रुप से सहयोग करते थे वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि इधर कुछ दिनों से जमीन की कारोबार को लेकर भी काफी परेशान थे । मृतक के एक पुत्र था जो सड़क दुर्घटना में मौत हो गया है । उपस्थित लोगों ने बताया कि दिग्विजय नारायण सिंह अचानक 11 अप्रैल से घर से गायब हो गए थे । इस संबंध में उनकी पत्नी ममता सिंह ने हरिहरनाथ ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमे नखास के एक युवक को आरोपी बनाया था लेकिन 1 सप्ताह के बाद वह सही सलामत अपने घर पर आ गए थे । आसपास के लोगों में यह चर्चा है कि वह रुपए के लेनदेन और कर्ज के बोझ के कारण संभवतः हुए डिप्रेशन के शिकार हो गया होगा जिसके कारण इस तरह के घटना का अंजाम दिया है

वही पुलिस ने रविवार के शाम को शव को पोस्टमार्टम कराकर उसके अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया । इस घटना के बाद से नगर पंचायत में हाहाकार मच गया जबकि परिवार जन के रो- रो के बुरा हाल है । खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन के तरफ से कोई भी आवेदन थाने में नहीं दी गई है लेकिन पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुट गई है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025