सारण:- इसुआपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हकारपुर में शराब के अवैध धन्धे के बारे में जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष संजय कुमार राम के नेतृत्व में अखिलेश कुमार यादव पिता सुदर्शन राय के यहाँ छापेमारी की गई जिसके बाद भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पाया गया।
आपलोगों के जानकारी के लिए बता दें कि छापेमारी के दौरान 750ml का नाईट ब्लू 55 पीस, 180ml का नाईट ब्लू 550 पीस वही 180ml का 8pm 45 पीस बरामद किया गया। सुदर्शन राय के यहाँ से कुल 148.35 लीटर शराब बरामद किया गया है। शराब धंधेबाज सुर्दशन राय व उसका बेटा अखिलेश कुमार यादव दोनों पुलिस के गिरप्त से फरार है। इसुआपुर पुलिस का मानना है दोनों शराब धंधेबाजों को पुलिस जल्द ही पकड़ लेगी।
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…