Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

टेढ़ी घाट बाजार में मछली कारोबारियों की पिटाई के बाद सड़क पर उतरे कारोबारी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ी घाट बाजार में दबंगों द्वारा कुछ मछली व्यवसायियों से मछली वसूलने को लेकर जमकर मारपीट हो गई. जिसमें दबंगों ने व्यवसायियों का मछली गड्ढे में फेंक दिया. घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार टेरीघाट बाजार में आसपास के कुछ दबंग किस्म के लोग मछली लेने के लिए आए थे. उनका कहना था कि हम आसपास के हैं तो हमें मछली हमारी दिया जाएं .लेकिन मछली व्यवसाईयो ने ऐसा नहीं किया. जिसके बाद 10 से 15 की संख्या में दबंग आये और जबरन मछली उठाकर ले जाना चाहा. मछली व्यवसाई द्वारा विरोध करने के बाद दबंगों ने मछली को गड्ढे में फेंक दिया और व्यवसाई को जमकर पीटा. जिसके बाद व्यवसायियों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी.

इस पर थाने में पदस्थापित पदाधिकारी द्वारा थाने पर आकर इसकी शिकायत करने की बात कही. यह बात सुन सभी व्यवसायी भड़क उठे और सड़क को जाम कर दिया. मछली व्यवसाय वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसी घटनाएं बार-बार होती रहती है. हम लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने को देते रहे लेकिन स्थानीय थाने ने हमारी एक न सूनी. जिसे ले व्यवसायी आक्रोशित हो गये और सड़क पर उतर आये. सड़क पर आगजनी करते हुये आक्रोशितों मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इसी बीच इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार को मिली. उन्होंने तत्काल एसडीपीओ को घटनास्थल पर भेज मामले की जांच करायी. मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत कराया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026