पचरुखी प्रखंड

पचरुखी में मोबाइल चोरी के आरोप में दंपति को मारपीट कर किया घायल

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के इटवा गांव में शुक्रवार को मोबाइल चोरी के आरोप में एक दंपत्ति को मारपीट कर घायल करने तथा मंगलसूत्र छिनने का मामला प्रकाश में आया है. इटवा गांव निवासी मनोज प्रसाद उम्र 42 वर्ष पिता स्व. रामप्रवेश प्रसाद ने थाने में एक आवेदन देकर कहा है कि बीती संध्या 5:30 बजे उनके पड़ोसी श्यामदेव प्रसाद, सुनील प्रसाद, सुजीत प्रसाद, शिल्पा कुमारी, सुनैना देवी व मनीषा देवी पर मारपीट कर जख्मी कर देने व मंगलसूत्र छीन लेने का आरोप लगाया है. मनोज प्रसाद के अनुसार पड़ोसियों ने पहले उनकी 10 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया.

इसी बात को पूछने पर मेरे साथ मारपीट की गयी. बीच बचाव करने आई मेरी पत्नी रीता देवी को भी मारपीट कर बेपर्दा कर दिया. साथ ही 15 हजार मूल्य का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया. वहीं दूसरे पक्ष के निजामुद्दीन मंसूरी ने भी उपरोक्त अभियुक्तों पर ही आवेदन देकर बताया है कि उनका भतीजा अमजद उम्र 6 वर्ष बीती संध्या 6 बजे सुनील प्रसाद के दरवाजे पर खेलने चला गया था. तभी ये लोग मेरे भतीजे को मार दिए. भतीजा रोते हुए घर पहुंचा तो हम पूछने के लिए चले गए.

तभी ये लोग लाठी डंडे से प्रहार कर दिए. जिससे मेरा सिर फट गया. बीच बचाव के लिए मेरे परिवार के सदस्य आये तो इन लोगों ने उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया. जिसमें मेरी मां, भवे और परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए. मेरी भवे के गले से सोने की चेन जिसकी कीमत लगभग 30 हजार छीन लिया. इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026