गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बजा बिगुल

गोपालगंज: स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के निधन से रिक्त हुई गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग ने विस क्षेत्र 101 गोपालगंज के लिए उपचुनाव को लेकर प्रेस नोट जारी कर दिया। इसके अनुसार आगामी 07 अक्टूबर को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

आगामी 14 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 15 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को 17 अक्टूबर तक नामांकन वापस लेने का समय मिलेगा। इसके बाद अंतिम रूप से उम्मीदवारों की सूची जारी होगी साथ ही चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। आगामी 03 नवंबर को मतदान होगा। इसके तीन दिन बाद 06 नवंबर को मतगणना होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026