परवेज अख्तर/सिवान:- हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरूवार को अनंत चतुर्दशी का व्रत है। इस अवसर पर श्रद्धालु व्रत रखते हुए अनंत भगवान की कथा का श्रवण करते हैं। मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी का व्रत कर अनंत भगवान की पूजा अर्चना करने से घर में धन धान्य की वृद्धि होती है। इस संबंध में आचार्य पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि यह पर्व भगवान की अनंतता का द्योतक है। भक्ति भाव के साथ भगवान की आराधना और पूजा आदि करने से अनन्त भगवान मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस अवसर पर स्नान आदि से निवृत होकर भगवान की कथा सुनने के बाद कच्चे धागों से बने अनंत धारण करने की परंपरा है। मान्यताओं के अनुसार व्रती स्त्री पुरूष कथा सुनने के बाद सिर्फ एक ही बार अन्न ग्रहण करते हैं। जानकारी के अनुसार इस दिन पूजा के बाद 14 गांठें बनाकर अपने बाजू पर धागा बांधा जाता है। ये 14 गांठें हरि द्वारा उत्पन्न 14 लोकों चौदह लोकों तल, अतल, वितल, सुतल, तलातल, रसातल, पाताल, भू, भुवः, स्वः, जन, तप, सत्य, मह की रचना की प्रतीक हैं। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को यदि 14 वर्षों तक किया जाए, तो व्रती को विष्णु लोक की प्राप्ति होती है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…