Siwan News

1150 बोतल विदेशी शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, जेल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के बिंदुसार में उत्पाद विभाग ने बुधवार काे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 1150 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान थानाक्षेत्र के बिंदुसार निवासी बजरंगी बर्णवाल व उनके पुत्र विकास कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की टीम ने उनके घर में छापेमारी कर 1150 बोतल विदेशी शराब भी जप्त किया है। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बिंदुसार निवासी बजरंगी बर्णवाल घर से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उसके घर से शराब की बरामदगी करते हुए उसको तथा उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों धंधेबाजों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026