Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

व्यवहार न्यायालय चालू होने तक धरना का आह्वान

परवेज अख्तर/सिवान : अनुमंडल मुख्यालय में व्यवहार न्यायालय चालू कराने को ले अधिवक्ताओं का धरना बुधवार को भी जारी रहा। संघ के सचिव दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि जब तक व्यवहार न्यायालय चालू नहीं हो जाता हमलोगों का धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह से अधिक दिनों से हमलोगों का धरना एवं भूख हड़ताल जारी है लेकिन प्रशासन द्वारा कोई सुधी नहीं ली जा रही है जो बड़ी खेद की बात है। अधिवक्ताओं का शिष्टमंडल प्रधान सचिव, जिला जज से मिल चुका है। जिला जज ने एक सप्ताह का समय लिए हैं। संघ के अध्यक्ष मुंशी सिंह ने कहा कि हम सभी अधिवक्ताओं ने यह निर्णय लिया है कि जबतक व्यवहार न्यायालय का उद्घाटन की तिथि मुकर्रर नहीं की जाती हमलोगों का भूख हड़ताल जारी रहेगा। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में सुरेंद्र प्रसाद, गजेंद्र सिंह, वशिष्ठ कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, अखिलेंद्र सिंह,उमाकांत यादव, रश्मि कुमारी, केके सिंह, आमोद कुमार भानू, चितरंजन सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रेमनाथ प्रसाद, करूणाकांत सिंह,सत्येंद्र कुमार सिंह, रविकांत उपाध्याय, अजय कुमार सिंह, भारत भूषण भास्कर,मिथिलेश कुमार सिंह, विजय तिवारी, राकेश सिंह आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026